Helpline +919415567039 || pr.up@smarthindustan.news

Updated Sat, 15 May 2021 11:35 PM

योग से विदेश में विख्यात होते गए आनंद गिरि, आस्ट्रेलिया में गिरफ्तारी से इमेज पर लगा दाग

प्रयागराज, जेएनएन। स्वामी आनंद गिरि ने कुछ ही सालों में अपनी योग कला से तेजी से ख्याति अर्जित कर ली। वह स्वामी रामदेव की तर्ज पर अपनी पहचान देश-विदेश में बना रहे थे। इंटरनेट मीडिया व धार्मिक चैनलों में इनके योग व प्रवचन के कार्यक्रमों प्रसारण होने लगा। इससे विदेशों में भी प्रवासी भारतीय इनसे जुड़ने लगे। प्रवासी भारतीयों के बीच में प्रवचन व योग करने के लिए आनंद गिरि अमेरिका, इंग्लैंड, ओमान, आस्ट्रेलिया, फिजी, केन्या जैसे अनेक देशों का दौरा करते थे। वेद व संस्कृत के साथ अंग्रेजी में अच्छी पकड़ होने के कारण लोगों का आकर्षण आनंद गिरि की ओर बढ़ता गया। आनंद गिरि प्रवासी भारतीयों को परिवार के साथ माघ मास में कल्पवास करने के लिए गंगा सेना के शिविर में बुलाते थे। प्रवासी यहां रहकर खुद को सनातन धर्म व संस्कृति से जोड़ते थे।

कोरोना काल में सप्‍ताह में तीन दिन ही इंडिगो की फ्लाइट भरेगी उड़ान

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। यात्रियों की संख्या कम होने से कुछ फ्लाइटें निरस्त की जा रही है। हालांकि निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से गोरखपुर की उड़ान को अब हफ्ते में तीन दिन कर दिया है। हालांकि इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

नैनी जेल में होते रहे कत्ल और शराब पार्टी, चित्रकूट जेल गोलीकांड के बाद बैरकों में बारीक तलाशी

प्रयागराज, जेएनएन। नैनी सेंट्रल जेल भी शराब पार्टी और आपसी खुन्नस में कैदियों के कत्ल की घटनाएं होत रही हैं। यही वजह है कि चित्रकूट जेल में गोलीकांड के बाद नैनी सेंट्रल जेल में पहले की तुलना में जांच और सख्ती बढ़ा दी गई। शुक्रवार दोपहर बाद और फिर शनिवार सुबह जेल प्रशासन ने एक-एक कर सभी बैरकों में बंदियों की तलाशी ली हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। शासन से एहतियात बरतने की मिली हिदायत के बाद जेल प्रशासन ने बाहर से आने वाली खाने-पीने की वस्तुओं पर भी अब पूरी तरह से रोक लगा दी है।चित्रकूट जेल में दो कुख्यात अपराधी कैदियों की गोली मारकर हत्या और पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के मारे जाने की घटना की जानकारी सेंट्रल जेल नैनी के अधिकारियों को मिली तो जेल प्रशासन ने यहां भी सुरक्षा इंतजाम और कड़े करने तथा फौरी तौर पर लगातार तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया। डीआइजी जेल पीएन पांडेय मातहतों को आवश्यक निर्देश देकर शुक्रवार दोपहर ही चित्रकूट के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद जेलर व डिप्टी जेल समेत अन्य अधिकारियों ने नैनी जेल में बंद कैदियों की जांच पड़ताल शुरू की। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी सामान्य बैरक से लेकर हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद कैदियों की तलाशी ली गई। बैरकों में रखे सामान, शौचालय समेत दूसरे स्थान पर देखा जाता रहा कि कुछ औचार या हथियार तो छिपाकर नहीं रखा गया है। अधिकारियों का दावा है कि किसी के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हुई। सूत्रों का कहना है कि जेल में चोरी-छिपे बाहर से खाने-पीने का सामान भी आता था, लेकिन उस पर भी रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों से लेकर बंदीरक्षकों तक को कड़ी चेतावनी दी गई है कि अगर किसी ने चौकसी में लापरवाही बरती तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन की सख्ती से कैदी भी सकते में हैं।